फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए सात जिलों में होंगे ट्रायल

Wed, 06 May 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए सात जिलों में ट्रायल होंगे। 15 मई से ट्रायल शुरू होंगे। ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों को कक्षा छह में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और फुटबाल खेलों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग के मुताबिक, स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए 15 से 23 मई तक ट्रायल होंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशिक्षक खिलाड़ियों का ट्रायल लेंगे। प्रवेश पाने के लिए खिलाड़ी को कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ट्रायल में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा जिसकी अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए खिलाड़ी को उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए। उसकी जन्मतिथि एक जुलाई 2013 से एक जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट भी लिया जाएगा। दौड़, स्टैंडिंग ब्राॅड जंप, शटल रन, बॉल थ्रो, फारवर्ड बैंड में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखानी होगी।
विज्ञापन


यहां होंगे ट्रायल
जिला स्थान तिथि
हरिद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद 15
यूएसनगर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम 16
नैनीताल महाविद्यालय मैदान रामनगर 17
नैनीताल स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी 18
अल्मोड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम 19
बागेश्वर महाविद्यालय मैदान 20
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम 21
चंपावत स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट 22
चंपावत स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें