फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आंधी से लोनिवि गेस्ट हाउस के गेट पर गिरा पेड़

Sat, 01 Jun 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में आंधी से पेड़ गिरने के कारण लोनिवि गेस्ट हाउस का गेट क्षतिग्रस्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट में आंधी से लोनिवि गेस्ट हाउस के गेट पर नीम का पेड़ गिर गया जिससे गेट और एक कार के शीशे और बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ से विद्युत लाइन को भी नुकसान पहुंचा है जिस कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को झूलाघाट में आंधी चली। आंधी से जौलजीबी तिराहे पर के सामने नीम का पेड़ लोनिवि गेस्ट हाउस के गेट पर गिर गया। इससे गेस्ट हाऊस में खड़ी झूलाघाट थाना स्टाफ की निजी कार के शीशे और बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने से झूलाघाट की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आंधी से पोस्ट ऑफिस में लगा सरकारी विभाग का 24 बैटरी वाला सोलर सिस्टम पूरी तरह से नष्ट हो गया है। सोलर सिस्टम का कितना नुक़सान हुआ है ये अभी विभाग बता नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें