फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग,गंगोलीहाट में भी कर्मचारी आक्रोशित

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धरना देते जनरल ओबीसी एसोसिएशन के कर्मचारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार से कोषागार कर्मचारी भी आंदोलन में कूद गए हैं। चंपावत के अलावा लोहाघाट, बाराकोट, पाटी और टनकपुर तहसीलों में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी और जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने टकाना रामलीला मैदान में धरना दिया। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है आंदोलन जारी रहेगा।
एमसी पंत और पंकज पंत के संचालन में सभा को एमपीएस डोभाल, शैलेंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, त्रिलोचन भट्ट, कैलाश पंत, राजेंद्र अवस्थी, किरन ऐरी, एमएल वर्मा, दीपक वर्मा ने संबोधित किया। चंपावत में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, महामंत्री गोविंद सिंह बोहरा, नगेंद्र जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एमसी जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें