फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेलें गिरिजापति नंदन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में होली गायन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
एकादशी का रंग पड़ने और चीर बंधन के साथ ही सीमांत के गांवों में होली गायन शुरू हो गया है। पहले दिन ईष्टदेवता के मंदिरों में ढोल-नगाड़ों के साथ होली का गायन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर 1.15 बजे बाद महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा कर रंग-अबीर चढ़ाया। इसके बाद होली में पहनने वाले कपड़ों पर रंग डाला। गांवों में मंदिरों में चीर बंधन के साथ ही खड़ी होली गायन शुरू हो गया है। इस दौरान होल्यार ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशन होली खेले गिरिजा पति नंदन, तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन हो आदि होली गीत गाए। महिलाओं ने वन को चले दोनों भाई, अरे माई उन्हें समझाओ, जल भरन चली दोनों बैना, जल भरन चली हैं आदि होलियों का गायन किया। बीच-बीच में खूब हंसी-ठिठोली भी हुई।
डिग्री कालेज के संगीत विभाग में होली का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णा बिष्ट, अनिल पंत, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. वसुंधरा उपाध्याय, डॉ. मंजू आर्या ने छात्र-छात्राओं के साथ होली गायन किया। गंगोलीहाट के व्यालपाटा मैदान में स्व. मुन्नी बिष्ट की स्मृति में धीरेंद्र बिष्ट हॉट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से खड़ी होली मिलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उधर नाचनी के हुपुली गांव स्थित महाकाली मंदिर में पं. दिनेश जोशी ने विधि-विधान के साथ चीर बंधन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान गोविंद सिंह चुफाल, रतन सिंह चुफाल, शेर सिंह, विजय चुफाल, रुद्र सिंह आदि होल्यार मौजूद रहे। पिथौरागढ़ में दीप चंद्र पाटनी के आवास पर होली की धूम रही। यहां बीना पाटनी, अंजना जोशी, गीता पाटनी, माया पाटनी, मंजू पाटनी, सरोज, दीपा, उर्मिला, चंदू, दीपा पाठक, कलावती पाठक आदि महिलाएं मौजूद रही।

गंगोलीहाट में खड़ी होली प्रस्तुत करते होल्यार। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें