फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर अभिभूत हुए यात्री

Sat, 03 May 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
यूपी, अलीगढ़ से आए छह यात्रियों ने आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के बाद फहराया तिरंगा। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के चौथे दिन 101 इनर लाइन परमिट जारी किए गए। सभी यात्री भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा के लिए रवाना हुए। अब तक यात्रा के लिए 617 इनर लाइन परमिट जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को आदि कैलाश यात्रा के लिए 101 पास किए गए। उन्होंने बताया कि शनिवार को करीब 30 यात्री आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर लौटे हैं। यात्रा पूरी करने के बाद लौटे अलीगढ़ (यूपी) के अमित कुमार शर्मा और उनके साथ आए पांच मित्रों ने बताया कि आदि कैलाश तथा ओम पर्वत के दर्शन कर आनंद की अनुभूति हुई। यह यात्रा मन को शांति देने वाली है।
उन्होंने कहा व्यास घाटी बेहद खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि वे फिर से यात्रा के लिए आएंगे। उन्होंने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के समय तिरंगा भी फहराया। एसडीएम मनजीत सिंह ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम ठीक रहा। ऐसे में यात्रा में किसी तरह की बाधा नहीं आई।
विज्ञापन

संचार सेवा का नहीं मिला साथ
आदि कैलाश यात्रियों के लिए बदहाल संचार सेवा मुसीबत बनी हुई है। बीते दो दिन से क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर शोपीस बने हुए हैं। सिग्नल न होने से यात्रियों के मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर किसी तरह सेटेलाइट फोन से अपनों से बात हो पा रही है। यात्रा से पूर्व क्षेत्र में संचार सेवा दुरुस्त होने के दावे किए गए थे जो यात्रा शुरू होते ही हवाई साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें