फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ओल्ड लिपुपास से कैलाश के दर्शन कर अभिभूत हुए यात्री, अब दूसरा दल गुंजी पहुंचा

Sat, 05 Oct 2024 07:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से संचालित ओल्ड लिपुपास से तिब्बत स्थित कैलाश पर्वत के दर्शन कर पहले दल के यात्री वापस लौट आए हैं। दूसरे दल के चार यात्री हेली से गुंजी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
ओल्ड लिपुपास से कैलाश के दर्शन कर अभिभूत हुए यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से संचालित ओल्ड लिपुपास से तिब्बत स्थित कैलाश पर्वत के दर्शन कर पहले दल के यात्री वापस लौट आए हैं। दूसरे दल के चार यात्री हेली से गुंजी पहुंच गए हैं।

कैलाश पर्वत के दर्शन कर लौटे यात्रियों ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर बताया कि पवित्र कैलाश के दर्शन से वह काफी गद्गद हैं। ऐसा लगा मानो साक्षात भोलेनाथ के दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानसरोवर के एक हिस्से के भी दर्शन हुए। राजस्थान के विजयनगर से आए केके भटेजा ने कैलाश दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। नरेंद्र कुमार ने बताया कि कैलाश मानसरोवर के भव्य दर्शन से वह बेहद खुश हैं।

चंडीगढ़ के यात्री मामन जिंदल ने बताया कि सेना की मदद से लिपुपास तक पहुंच पवित्र कैलाश के दर्शन किए। कहा कि आदि कैलाश, ओम पर्वत, पार्वती ताल, गौरी कुंड के आकर्षक दर्शन हुए। दूसरे दल के चार यात्री शनिवार को हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


ये पड़ें- Almora: नहीं पहुंचा कार्ड तो खेल महाकुंभ में नहीं आए मंत्री, पूरे आयोजन के दौरान होती रही उपेक्षा की चर्चा

कैलाश दर्शन कर लौटे यात्रियों का स्वागत
पवित्र कैलाश के दर्शन कर लौटे यात्रियों का पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर और जूस पिलाकर स्वागत किया। यात्रियों का स्वागत करने वालों में दीपक रावल, राजेंद्र सिंह, विजय बोरा, रचना, सौरभ खोलिया, महेश कुमार, गोपाल बिष्ट, हरि सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें