फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हल्द्वानी, अल्मोड़ा रूट पर हेली सेवा से आसान हुआ सफर

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले से हल्द्वानी और अल्मोड़ा रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा से सफर आसान हुआ है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर रोज हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी और अल्मोड़ा तक 30 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। पांच से छह घंटे का सफर सिर्फ कुछ मिनटों में ही तय हो रहा है। अच्छी बुकिंग मिलने से हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली कंपनी को भी खासा लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-हल्द्वानी और पिथौरागढ़-अल्मोड़ा रूट पर संचालित हेलीकॉप्टर सेवा सीमांत के लोगों को खासी राहत दे रही है। दोनों रूटों पर हर रोज नौ सीटर हेलीकॉप्टर दो उड़ान भर रहा है इसमें औसतन 30 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।
नियमित सेवा संचालित होने से यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को खासी राहत मिल रही है। पांच से छह घंटे का थकावट भरा सफर सिर्फ आधे घंटे में तय हो रहा है इससे यात्री बेहद खुश हैं। अच्छी बुकिंग मिलने से हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली कंपनी के कर्मचारियों के चेहरे पर भी खुशी है।
विज्ञापन

हेरिटेज के नैनीसैनी एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ कवींद्र ने कहा कि यात्रियों का रुझान सेवा के प्रति अच्छा है। अच्छी बुकिंग मिल रही है। नियमित सेवा संचालित होने से यात्रियों को राहत मिल रही है।

आपातकाल में भी हेलीकॉप्टर सेवा साबित हो रही है वरदान
पिथौरागढ़। दुर्गम जिले के लोगों के आपातकाल में भी हेलीकॉप्टर सेवा वरदान साबित हो रही है। गंभीर मरीजों हेलीकॉप्टर सेवा से हायर सेंटर पहुंच रहे हैं। कंपनी के कवींद्र ने बताया कि पिछले दो महीने में पांच से अधिक गंभीर मरीज हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचे और उन्हें समय रहते उपचार मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें