फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में बदहाल हो रही यातायात व्यवस्था, ज्ञापन सौंपा

Tue, 24 Feb 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते रं कल्याण संस्था के पदा​धिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए नगर की यातायात एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के लिए रं कल्याण संस्था के सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था बदहाल होते जा रही है। इसमें सुधार के लिए शीघ्र बैठक बुलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा शुरू होने के बाद अप्रैल से नगर में पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में नगर की अनियंत्रित यातायात व्यवस्था से पर्यटकों में नकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होेंने कहा कि सड़क तक फैला दुकानों का सामान जनता के परेशानी का सबब बन रहा है। उन्होंने सड़क से अतिक्रमण हटाए जाने का भी अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि नगर स्थित वन पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है जिसे अभियान चला कर हटाया जाना चाहिए। साथ ही पशु चिकित्सालय से काली नदी किनारे तक बाईपास बनाने, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने की भी मांग उठाई गई। एसडीएम आशीष जोशी ने इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में संस्था के धारचूला शाखा के महासचिव महेंद्र ह्यांकी, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, कोषाध्यक्ष अरविंद खैर, धीरेंद्र बुदियाल, दिनेश चलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें