पुंगराऊं घाटी के ग्राम पंचायत हीपा में बिजली की लो वोल्डेज की समस्या को
दूर करने के लिए आया ट्रांसफार्मर डेढ़ महीने से सड़क पर पड़ा जंक खा रहा
है।
पुगराऊं घाटी एकता मंच के उपाध्यक्ष अर्जुन रावत ने कहा कि पांच
वर्ष से हीपा, बैरीगांव के 40 परिवार लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।
अप्रैल 2015 में लो वोल्टेज की समस्या विधिक साक्षरता शिविर में उठाया था।
शिविर में मामला उठने के बाद विभाग ने अक्तूबर में ट्रांसफार्मर यहां
पहुंचाया, ट्रांसफार्मर बदलने के स्थान पर सड़क में ही छोड़ दिया, जबकि
ट्रांसफार्मर को सड़क से मात्र दो किमी ऊपर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि
लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को बिजली का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्कूली बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। कहा है कि ट्रांसफार्मर नहीं
लगाया जाता है तो क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।