पिथौरागढ़ के आर्मी पब्लिक स्कूल में 80 यूके बटालियन एनएसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया है। शिविर में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 450 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पराग पांडेय ने एनसीसी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रशिक्षण शिविर के बाद कैडेट एक बेहतर इंसान बनेगा। बताया कि शिविर के दौरान मैप रिडिंग, ड्रिल, हथियार संचालन, युद्ध कौशल और फायरिंग का अभ्यास कराया जाएगा। कैडेटों के बीच सांस्कृतिक, क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कैडेट को प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारनी चाहिए। कैडेटों को एल्फा, डेल्टा, ब्राबो और चार्ली कंपनी में बांटा गया है।
शुक्रवार को कैडेटों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेटों ने राइफल खोलना, जोड़ना और राइफल की सफाई करना सिखाया गया। उद्घाटन अवसर पर एडम आफीसर लेफ्टीनेंट कर्नल एचबी गुरंग, कैंप एडजूडेंट लेफ्टीनेंट ललित कुमार टम्टा, एनसीसी अधिकारी एएस भंडारी, दीपक कुमार, आशीष पांडेय, डीएन भट्ट, एमएम धामी, राम लाल सागर, रेखा चौहान, सूबेदार मेजर सुंदर सिंह, एडम जेसीओ मनोहर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ अमर देव भट्ट, सूबेदार राजमन गुरंग आदि मौजूद थे।