फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रातापानी में फंसा ट्रक निकालने के बाद शुरू हुआ यातायात

Sat, 03 Feb 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के रातापानी के पास फंसा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क में रातापानी के पास भारी बर्फबारी में एक ट्रक बीच सड़क में फंस गया। इस कारण बर्फबारी का आनंद उठाने मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों के वाहन फंस गए। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुधवार रात और उसके अगले दिन हुई भारी बर्फबारी से यातायात बाधित हो गया था। इसके चलते वाहनों को वाया मदकोट, जौलजीबी होते हुए भेजा गया। सड़क से बर्फ हटाने के लिए बीआरओ ने दोनों ओर से जेसीबी लगाई थी। रात को एक ट्रक के फंसने से यातायात बाधित हो गया। इसके चलते कई पर्यटक वाहन और स्थानीय लोगों को वापस लौटना पड़ा। शनिवार को फंसे ट्रक को निकाला गया। इसके बाद ही सड़क पर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें