फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ौली में पांच दिन बंद के लिए यातायात बंद

Wed, 08 May 2019 10:11 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच में गुड़ौली में पहाड़ी से आया मलबा। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के कारण गुड़ौली में दरकी पहाड़ी पर लटके बोल्डर और मलबे के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर गुड़ौली में पांच दिन के लिए यातायात बंद कर दिया है। धारचूला, डीडीहाट, अस्कोट जाने वाहनों को पीपली-जौलजीबी होते हुए जाना पड़ रहा है। डीडीहाट जाने वाले वाहन थल होते हुए जा रहे हैं।

डीडीहाट के उपजिला मजिस्ट्रेट केएन गोस्वामी ने सीमा सड़क संगठन 1447 बीसीसी दरकोट (मुनस्यारी) के कमान अधिकारी को पत्र लिखकर कनालीछीना से चार किमी आगे गुड़ौली के पास 8 मई से 12 मई तक यातायात बंद रखकर पहाड़ी पर पड़े मलबे, बोल्डर, पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जानमाल की हानि न हो। उप जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि बरसात शुरू होने वाली है। बरसात में पहाड़ी में लटके बोल्डर, मलबा खतरा न बने, इसके लिए मलबा, बोल्डर हटाना जरूरी है।
विज्ञापन


उप जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद सीमा सड़क संगठन ने बुधवार से गुड़ौली में यातायात बंद कर बोल्डर, मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। धारचूला, अस्कोट जाने वाले वाहनों को कनालीछीना-पीपली-जौलजीबी मार्ग से जाना पड़ रहा है। इसमें करीब 60 किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। डीडीहाट जाने वाले वाहन पिथौरागढ़-थल होकर जा रहे हैं।


यात्रियों की जेब पर पड़ा 100 रुपये तक का भार
कनालीछीना। पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर गुड़ौली के पास तुलागाड़ में लगातार पत्थर-बोल्डर गिरने से जानमाल का खतरा देख एसडीएन ने गुड़ौली के पास पांच दिन के लिए यातायात बंद करा दिया। जनता की जानमाल की सुरक्षा के लिए उठाए गए इस कदम से लोगों का सफर लंबा हो गया है। धारचूला, अस्कोट जाने वाले वाहनों को कनालीछीना-पीपली-जौलजीबी मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। डीडीहाट जाने वाले वाहन पिथौरागढ़-थल होकर जा रहे हैं। इस कारण किराए में 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

गुड़ौली में यातायात बंद होने से डीडीहाट और धारचूला का यात्री किराया बढ़ गया है। पहले टैक्सियों में पिथौरागढ़ से डीडीहाट का किराया 120 रुपये था, जो अब बढ़ कर 220 हो गया है। धारचूला का किराया 200 रुपये के स्थान पर 250 रुपये हो गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें