फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किरौड़ा में दो घंटे और बाटनागाड़ में छह घंटे यातायात ठप रहा

Sun, 06 Sep 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में दिन भर रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। इस बीच टनकपुर से ठूलीगाड़ के बीच किरौड़ा नाला उफनाने से दो घंटे और बाटनागाड़ में जल सैलाब के साथ मलबा आने से छह घंटे यातायात ठप रहा। मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को दिन भर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी कम होते ही लोक निर्माण विभाग की टीमें मलबा हटाने में जुटी रहीं। देर शाम चार बजे के बाद ही पानी के बीच वाहन दौड़े लेकिन बारिश होने पर खतरा बरकरार रहा।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से ही क्षेत्र और पहाड़ में बारिश से टनकपुर-ठूलीगाड़ के बीच किरौड़ा नाला और बाटनागाड़ उफान पर आ गए। फायर सर्विस की टीम किरौड़ा में दिन भर तैनात रही। टीम ने बताया कि सुबह से ही किरौड़ा में पानी आना शुरू हुआ, इस बीच कम पानी पर वाहन चलते रहे। दोपहर करीब दो बजे अधिक पानी आने ही यातायात ठप हो गया। दोपहर चार बजे तक अधिक पानी रहा। इसके बाद हल्के पानी में वाहन निकले लेकिन खतरा बना रहा। इधर, बाटनागाड़ में सुबह दस बजे के बाद जल सैलाब के साथ मलबा आता रहा और मार्ग बंद हो गया। शाम करीब चार बजे तक यातायात ठप रहा। लोक निर्माण विभाग के जेईई विजेंद्र पोखरिया ने बताया कि चार बजे पानी कुछ कम होते ही वाहन आगे बढ़े लेकिन मलबा आने का खतरा बना हुआ है। मलबा हटाने का कार्य भी अधिक पानी होने पर रुकता रहा। इस बीच दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस और फायर सर्विस की टीमें दोनों जगह लोगों को सतर्क करते रहे।

टीजे रोड पर चरण मंदिर के पास मलबा गिरा, दिन भर बंद

टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में लगातार बारिश से टीजे रोड पर किमी 14 से 15 के बीच भारी मलबा गिरता रहा। इससे दिन भर यातायात बंद रहा। लोक निर्माण विभाग की टीम का मलबा हटाने का कार्य भी बारिश के चलते प्रभावित होता रहा। इससे दूरस्थ चूका क्षेत्र के लोगों का टनकपुर से सड़क संपर्क भंग रहा। वर्तमान में बारिश होते ही टीजे रोड पर जगह-जगह मलबा राह रोक रहा है। लोक निर्माण विभाग के जेईई विजेंद्र पोखरिया ने बताया कि बारिश से रविवार को भी दिन भर मलबा गिरता रहा। बारिश के चलते विभागीय टीम का मलबा हटाने का कार्य प्रभावित होता रहा। किमी 14 से 15 के बीच भारी मलबा गिरा है। इसे हटाकर मार्ग खोलने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी है। इधर, शनिवार को जहां लोग पैदल डेंजर जोन पार कर रहे थे, रविवार को बारिश में मलबा गिरने से खतरा अधिक होने पर लोग पैदल निकलने से भी बचते रहे। देर शाम तक बारिश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें