फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर तीसरे दिन भी ठप रही आवाजाही

Tue, 29 Jul 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चीन सीमा को जोड़ने वाले धारचूला-लिपुलेख सड़क पर मलघाट के समीप मलबा हटाती मशीन। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश के कारण घाट के पास मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट और थल-मुनस्यारी सड़क पर सुबह के समय यातायात बाधित रहा। चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-लिपुलेख सड़क तीसरे दिन भी वाहनों के लिए नहीं खोली जा सकी है। इससे व्यास घाटी के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई जिससे घाट के पास पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से सड़क खोलने में काफी मुश्किलें आईं। इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे बाद सड़क खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। थल-मुनस्यारी सड़क पर भी रातीगाड़ के पास मलबा आने से सुबह के समय यातायात बाधित रहा।
मलघाट के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। इस स्थान पर पहाड़ी पर एकत्र मलबा और बोल्डर हल्की बारिश होते ही खिसकने लग रहे हैं जिससे सड़क को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। बीआरओ के मुताबिक बुधवार तक यातायात सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर, रात भर बारिश के बाद मंगलवार को भी जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में सुबह के समय बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। धारचूला में काली नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल पर पहुंच गया है। सुबह के समय नालों के उफान पर हाेने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब आठ बजे बारिश रुकने के बाद जनजीवन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश

पिथौरागढ़ - 26 मिमी
बेड़ीनाग - 32 मिमी
मुनस्यारी - 14 मिमी
बंगापानी - 25 मिमी
गणाई गंगोली - 4 मिमी
देवलथल - 35 मिमी
गंगोलीहाट - 22 मिमी
डीडीहाट - 50.40 मिमी
धारचूला - 30 मिमी
कनालीछीना - 31 मिमी
तेजम - 15 मिमी
थल - 30 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें