फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टैंकर फंसने से थल-सातशिलिंग रोड पर 24 घंटे ठप रहा यातायात

Mon, 01 Jun 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल-सातशिलिंग स्टेट हाईवे पर मुवानी-कमतोली के बीच फंसे डामर लदे टैंकर के कारण पूरे 24 घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इसके चलते सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। धंसी सड़क पर दीवार लगाकर सोमवार को दोपहर बाद हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई लेकिन फंसा टैंकर नहीं हटाया जा सका है।
विज्ञापन

बता दें कि थल-सातशिलिंग रोड पर इन दिनों सुधारीकरण का काम चल रहा है। बीते रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे डामर लदा एक टैंकर मुवानी के पास तड़ीगांव स्थित प्लांट के लिए जा रहा था। इस दौरान सूनी के पास खोदाई से संकरी और कीचड़ भरी सड़क भारी मालवाहक टैंकर के कारण और धंस गई। इससे टैंकर के पिछले हिस्से के टायर हवा में लटक गए और वह आगे नहीं बढ़ सका।
टैंकर फंसने से थल, मुनस्यारी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क पर यातायात ठप हो गया। कई वाहन दोनों तरफ फंसने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जेसीबी मशीन और अन्य उपायों के बावजूद टैंकर को निकालने के सारे प्रयास विफल रहे। सोमवार को टैंकर के फंसने वाली जगह पर धंसी सड़क के निचले हिस्से से दीवार लगाकर उसे कुछ चौड़ा किया गया और दोपहर करीब तीन बजे के बाद हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन

कोट वैकल्पिक व्यवस्था के तहत छोटे वाहनों के लिए सड़क खोल दी गई है। खाली टैंकर के मौके पर पहुंचने बाद फंसे टैंकर का डामर उसमें अनलोड किया जाएगा। सोमवार देर शाम तक सड़क के पूरी तरह खुलने की उम्मीद है। - गोपाल गिरी गोस्वामी, ईई, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें