फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखनी तिराहे पर एक किलोमीटर लंबा जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आए दिन जाम अब आम हो गया है। बृहस्पतिवार को जाखनी तिराहे पर एक किलोमीटर से भी अधिक लंबा जमा लगा जिसमें सैकड़ों बड़े-छोटे वाहन फंसे रहे। इस दौरान जाम खोलने के लिए कोई भी नजर नहीं आया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जाम लगने से सिल्थाम, कुमौड़, देव सिंह मैदान की तरफ से विण की तरफ जाने और विण से पिथौरागढ़ की तरफ आने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। तेज धूप के बीच जाम में फंसने से लोग बेहद परेशान नजर आए। आधे घंटे से अधिक समय तक लोग जाम से परेशान रहे।
इस दौरान पैदल चलने वाले राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े करने से जाम लग रहा है। लोगों ने ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद

पिथौरागढ़ के जाखनी तिराह पर लगा लंबा जाम। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें