फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी और सेराघाट सड़क पर यातायात ठप

Sun, 26 Aug 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी/मुनस्यारी/थल/गणाईगंगोली
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क में रातीगाड़ में ध्वस्त सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारिश से कई सड़कों पर मलबा गिर गया। हरड़िया और रातीगाड़ की वजह से थल-मुनस्यारी सड़क पर रविवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। यहां शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, नाचनी और थल के बीच फल्यांटी में कई घंटे तक सड़क बंद रही। मुनस्यारी सड़क ककड़सिंह बैंड के पास दरक गई है। भूस्खलन से तेजम-शामा सड़क भी बंद हो गई है। गणाईगंगोली के पास सेराघाट-बेड़ीनाग सड़क मलबा आने से बंद रही। 

विज्ञापन


हरड़िया में भूस्खलन से शनिवार को वैलीब्रिज खतरे में आ गया था। रातीगाड़ में रविवार को भी भारी मात्रा में भूस्खलन से मलबा सड़क पर पट गया। रातीगाड़ में चार दिन से आवागमन ठप है, इस कारण मुनस्यारी सड़क पर यातायात बहाल नहीं हुआ है। थल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे थल से 500 मीटर दूर बलतिर के पास चट्टान टूटने से बोल्डर थल-सातशिलिंग मार्ग पर आ गिरे।

इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सड़क पर प्रतिदिन काफी संख्या में वाहन चलते है। सड़क बंद होने से वाहनों को वाया डीडीहाट-कनालीछीना से जाना पड़ा। एडीबी के अधिशासी अभियंता डीपी आर्या ने बताया कि सड़क खोलने को जेसीबी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें