फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के सेनानी को महानिदेशक पदक मिला

Sun, 26 Aug 2018 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
महानिदेशक पदक प्राप्त करते आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

7वीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी के सेनानी महेंद्र प्रताप को विशिष्ट कार्यों के लिए महानिदेशक पदक से नवाजा गया है। उन्हें यह पदक भारत-चीन की दुर्गम सीमाओं पर बेहतरीन कार्य करने के लिए दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को आईटीबीपी के फ्रंटियर हेडक्वार्टर लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में सेनानी महेंद्र प्रताप को पदक दिया गया। आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी के पास वर्तमान में भारत-चीन की दुर्गम सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। गुंजी से लेकर लीपूपास और गुंजी से लेकर ज्योलिंगकांग तक सातवीं वाहिनी तैनात है। कैलाश मानसरोवर यात्रा में आईटीबीपी सातवीं वाहिनी का अहम योगदान रहता है। सेनानी को पदक एवं प्रशस्ति पत्र मिलने से वाहिनी में खुशी व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें