फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहज सड़क में जान जोखिम में डालकर करना पड़ रहा आवागमन

विज्ञापन
इस तरह रोखड़ में बदल गई है दूनी चहज सड़क। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जिले की दूनी-चहज सड़क बदहाल हो गई है। सड़क पर किया गया डामरीकरण पूरी तरह से उखड़ चुका है। कुछ स्थानों पर सड़क रोखड़ में तब्दील हो चुकी है। इस सड़क में सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। जान जोखिम में डालकर वाहनों का संचालन करना पड़ रहा है। दो दशक पूर्व बनी दूनी-चहज सड़क अब सिनलेख तक लिंक हो चुकी है। इस सड़क में दूनी से चहज तक पूर्व में हुआ डामरीकरण पूरी तरह से उखड़ गया है। लगभग सात किमी इस सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। डामर उखड़ने से सड़क में बिखरे रोड़े वाहनों के लिए खतरा बने हैं। बेहद ढलान वाली इस सड़क में सुरक्षा के भी कोई प्रबंध नहींं हैं। सड़क में कहीं पर भी पैराफिट नहीं बने हैं। सड़क भी बेहद संकरी है। वाहनों के संचालन में हादसे का खतरा बना रहता है। आए दिन दुपहिया वाहन सड़क में बिछे रोड़ों में रपटते रहते हैं। इस समस्या को देखते हुए कई बार क्षेत्रवासी इस सड़क में डामरीकरण करने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक विभाग ने सुध नहीं ली है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र इस सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। - सड़क में डामरीकरण करने के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर हो चुके हैं। यह सड़क पीएमजीएसवाई के पास है। दूनी से चहज तक मोड़ कटान और डामरीकरण होगा। काम शीघ्र शुरू करने के लिए विभाग को निर्देशित किया जाएगा। - मीना गंगोला, विधायक, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना गंगोला, विधायक गंगोलीहाट। - फोटो : AMAR UJALA
मीना गंगोला, विधायक गंगोलीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें