फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 16 सड़कों पर थमी रफ्तार, 20 हजार लोग परेशान

Mon, 06 Jul 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पिछले 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे तेजम तहसील में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस आफत की बारिश के कारण मलबा और बोल्डर गिरने से जिले की 16 प्रमुख सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। इसके चलते 20 हजार से अधिक की ग्रामीण आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इस बीच, चीन सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण धारचूला-गुंजी सड़क भी कई स्थानों पर बाधित रही, जिसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

रविवार रात धारचूला में 62.8 मिलीमीटर, बंगापानी में 35 मिलीमीटर, मुनस्यारी में 22.6 मिलीमीटर और कनालीछीना में 11 मिलीमीटर बारिश हुई हालांकि जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा बना रहा। सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देवीसौना से खेतारकन्याल-गराली, डीडीहाट-आदिचौरा-खूना, तवाघाट-थानीधार, ड्योरा-बारमो, गलाती-रमतोली, मसूरीकांठा-होकरा, सोबला-उमचिया, नाचनी-भैंसकोट, कालिका-खुमती, तपोवन-रांथी, एलागाड़-जुम्मा सड़क मलबा आने से बाधित हो गईं। इनके अलावा छिरकिला-जम्कू, घाट्टाबगड़-तांकुल, जमराड़ी-निसनी, चंडाक-चमाली, खिरमांडे-नैनी सड़कों पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

वहीं बंगापानी-बाननी सड़क भी बंद होने से ग्रामीण परेशान रहे। पीएमजीएसवाई धारचूला की ग्रामीण सड़कें अधिक बंद होने से लोग परेशान हैं। उन्हाेंने शीघ्र सड़कों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किए जाने की मांग की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

कई जगहों पर बाधित रहा कैलाश यात्रा मार्ग
धारचूला। रविवार रात हुई बारिश से कैलाश यात्रा मार्ग कई जगहों पर मलबा, बोल्डर गिरने से बाधित हो गया। इसके चलते कैलाश यात्री भी एक घंटा विलंब से गुंजी को रवाना हुए। धारचूला-गुंजी सड़क कूलागाड़, एलागाड़, मलघाट, गस्कू, तीनतोला, बूंदी एस बैंड के पास बंद रही। बीआरओ की ओर से सड़क पर से मलबा हटाने के बाद ही यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें