फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोहाघाट-सिमलखेत मोटर मार्ग पर यातायात बाधित

Sat, 05 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मूसलाधार बारिश के चलते लोहाघाट-सिमलखेत मोटर मार्ग पर बैड़ा-बैडवाल के पास भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क बंद हो गई। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने की सूचना पर यात्रियों ने लोनिवि समेत संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर मशीन भेजकर मलबा हटाने की मांग की। हालांकि काफी देर तक मशीन मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने स्वयं प्रयास कर सड़क पर आया मलबा हटाया और मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनों की व्यवस्था रखने की मांग की है, ताकि मलबा आने की स्थिति में तत्काल सड़क खोली जा सके। उन्होंने विभाग से मार्ग को सुचारु रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की भी मांग की। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर एसडीएम नीतू डांगर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल सड़क खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें