फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टीजे रोड के डेंजर जोन में भारी मलबा आने से आठ घंटे यातायात प्रभावित

Mon, 17 Aug 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
17tnp04pटनकपुर के टीजे रोड पर बारिश में आया भारी मलबा। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारी बारिश के बीच टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) रोड के डेंजर जोन में मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार को दो स्थानों पर भारी मलबा आने से मार्ग आठ घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। देर शाम तक लोक निर्माण विभाग की टीम मलबा हटाने में जुटी रही। बारिश होते ही दोबारा मलबा गिरने से दूरस्थ चूका क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन टीजे रोड पर टनकपुर से रूपालीगाड़ तक 55 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद पीआईयू की ओर से इसे लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। वर्तमान में लोनिवि सड़क की मरम्मत और रखरखाव का कार्य कर रहा है। मानसून के दौरान चरण मंदिर के पास 15वें और 16वें किलोमीटर समेत कई स्थान मलबा आने के लिहाज से डेंजर जोन बन गए हैं। विभाग ने जेसीबी और पोकलेन के साथ टीमें तैनात की हैं।
लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही थी। करीब नौ बजे डेंजर जोन में भारी मलबा गिरना शुरू हुआ। करीब एक किलोमीटर हिस्से में मलबा आने से सड़क बंद हो गई। लगातार बारिश के कारण मलबा हटाने के काम में भी बाधा आई। विभाग की टीमें दोनों छोरों पर जेसीबी और पोकलेन से मलबा हटाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

देर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही और कई स्थानों पर मलबा गिरता रहा। मार्ग बंद होने के कारण चूका क्षेत्र के लोगों का दिनभर टनकपुर से संपर्क प्रभावित रहा, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें