फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला, बेड़ीनाग सहित कई हिस्सों में जाम की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
पिथौरागढ़ सिल्थाम में सुबह के वक्त लगा जाम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट आदि नगरीय क्षेत्रों में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जाम की समस्या से परेशान हैं, इसके बावजूद जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के जाजरदेवल, बैंक रोड, सिल्थाम सहित कई अन्य हिस्सों में बृहस्पतिवार को कई बार जाम लगा। इसके बाद भी लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं दिलाई जा रही है। इधर पर्यटननगरी मुनस्यारी में घंटों तक जाम रहा। इससे पर्यटक और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों और व्यापारियों ने मुनस्यारी बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए दो सिपाहियों की तैनाती की मांग की है। इधर गंगोलीहाट, थल, बेड़ीनाग में भी अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लग रहा है। यहां भी पार्किंग की सुविधा न होने से आए दिन दिक्कत हो रही है। लोगों ने रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर हॉटमिक्स का काम चल रहा है, जिससे यातायात के संचालन में दिक्कत हो रही है। अधिकतर जवान कुंभ ड्यूटी पर गए हैं इससे भी दिक्कतें हो रही हैं। पुलिस कर्मियों को जाम की समस्या से निपटने के निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

- सुखबीर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

पर्यटन नगरी मुनस्यारी में लगा जाम।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें