फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंका बीएसएनएल का पुतला

Tue, 26 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लचर संचार सेवाओं के खिलाफ मंगलवार को दोपहर बाद व्यापारियों ने बीएसएनएल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। संचार सेवा ठप होने से यहां पर लोगों को काफी परेशानी हो रही है। तहसील में प्रमाणपत्र बनाने को आ रहे लोगों को एक महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापार संघ सचिव नेत्र सिंह कुटियाल के नेतृत्व में एकत्रित व्यापारियों ने कहा कि अब संचार सेवा के मुद्दे पर धरना, प्रदर्शन, अनशन और चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि कोई भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी इतने अहम मुद्दे पर कोई पहल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संचार सेवा ठप होने से व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वह समय पर सामान नहीं मंगा पाते और अपना संदेश समय पर नहीं भेज पाते। पुतला दहन के समय व्यापारी मो. आजम, जसराज व्यास, रफत खां, दीपू धामी, रूप सिंह दानू, गुड्डु साहनी, अब्दुल कलाम आदि थे। 

धारचूला की संचार सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के प्रमुख सीमांत नगर धारचूला की संचार सेवा फिर ठप हो गई है। मंगलवार सुबह से बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ठप रही, जबकि दो दिनों से इंटरनेट सेवा काम नहीं कर रही है। इस तरह की अव्यवस्था से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। मंगलवार को तो संचार सेवा की हालत इतनी खराब हो गई कि लोकल में भी बात कर पाना संभव नहीं हुआ। बीएसएनएल के अधिकारी इस समस्या के कारण और समाधान के बारे में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। इस समय पर्यटन सीजन चल रहा है और कैलास यात्रा की तैयारी में सरकारी तंत्र लगा है, लेकिन संचार सेवा में बार-बार आ रही खराबी से उपभोक्ता और यात्रा तैयारी में लगे विभागों को भारी दिक्कत हो रही है। धारचूला में बीएसएनएल के अलावा अन्य किसी कंपनी की सेवा नहीं है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि धारचूला की संचार सेवा में सुधार आने के बजाए लगातार खराबी आ रही है। यहां पर न तो प्राइवेट संचार कंपनियों को आने का मौका दिया जा रहा है और न बीएसएनएल की मनमानी को ही समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें