फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन नहीं होने से व्यापारियों में रोष

Tue, 06 Jan 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दो वर्ष पूर्व भीषण बाढ़ से बनबसा बाजार में हुए नुकसान का अभी तक आंकलन नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन व्यापारियों के दैवी आपदा से हुए नुकसान को कमतर मान कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जबकि कई व्यापारी अभी तक नुकसान से नहीं उबर पाए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 की आठ जुलाई को आई बाढ़ में बनबसा बाजार में बरसाती पानी सड़कों पर नाले के रूप में बहते हुए दुकानों के अंदर प्रवेश कर गया था, इससे करीब ढाई सौ दुकानों में बरसाती पानी से कारोबारियों का संयुक्त रूप से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी और महामंत्री अभिषेक गोयल ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा था। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर व्यापारियों में शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। उन्होंने दैवी आपदा से हुए नुकसान का आंकलन कर पीड़ित व्यापारियों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने कहा कि व्यापारी सरकार को सबसे अधिक टैक्स का भुगतान करते हैं। दैवी आपदा से हुए नुकसान पर सरकार को उनके हितों की अनदेखी नहीं की करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें