फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लापता बुजुर्ग का शव गोरी नदी में मिला

Tue, 06 Jan 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। 28 दिन पूर्व लापता 86 वर्षीय बुजुर्ग का शव गोरी नदी में मिला। वह घर में अकेले रहते थे और अविवाहित थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के छोरीबगड़ निवासी दौलत सिंह टोलिया पुत्र केशर सिंह विगत 9 दिसंबर को लापता हो गए थे। दौलत सिंह के भतीजे आईटीबीपी और पुलिस में कार्यरत भगत सिंह और सुरेंद्र टोलिया की तरफ से उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस बीच परिवार और गांव के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर कुछ चरवाहों को गोरी नदी में एक शव उतराता नजर आया। सूचना पर बंगापानी कोतवाली और मदकोट से पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। आशंका जताई जा रही है कि अकेले रहने वाले दौलत सिंह ने संभवत नदी में छलांग लगा ली। बताया गया कि उनके भतीजों का परिवार हल्द्वानी रहता है। सीओ केएस रावत ने बताया कि शव की पहचान दौलत सिंह टोलिया के रूप की है। उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें