फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मुनस्यारी में पॉलिथीन पर प्रतिबंध

Fri, 12 Feb 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने मुनस्यारी में पॉलिथीन की थैलियों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यदि किसी ने पॉलीथिन की थैलियों का प्रयोग किया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन पॉलिथीन पर रोक के लिए छापामारी भी करेगा। पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटक यदि थर्माकोल का प्रयोग करेंगे तो उन पर भी सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम वैभव गुप्ता ने शुक्रवार को यहां व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। तय हुआ कि नगर का जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग निस्तारित होगा। पूरे बाजार में कूड़ेदान रखे जाएंगे और  पॉलिथीन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाएगी। मांस विक्रेताओं की दुकानों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाएगा।

नगर के लोगों ने इसमें पूरा सहयोग देने और प्रशासन से समय समय पर चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। शुक्रवार को लिए गए फैसलों के असर और समीक्षा के लिए अगली बैठक 20 फरवरी को होगी। बैठक में देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र पंवार, गायत्री देवी, नाथू राम, किशन बृजवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें