फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टॉपर प्रियांशी को विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित

Wed, 01 May 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
टॉपर प्रियांशी को सम्मानित करते वि​भिन्न संगठनों के लोग।
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 10वीं में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली बेड़ीनाग निवासी प्रियांशी रावत काे सम्मान और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक तरुण पंत ने प्रियांशी के घर पहुंचकर उन्हें फूल-माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का पल है। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी ने भी प्रियांशी को सम्मानित करते हुए माता-पिता को बधाई दी। स्थानीय व्यापार संघ सहित विभिन्न संगठनों ने भी प्रियांशी को बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ सहायक नवीन पाठक, बेनी प्रसाद जोशी, कुलदीप बोहरा, सुनील रावत, निशा रावत, दीप बिष्ट, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक बेड़ीनाग एलएम टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें