फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महंगा हुआ टमाटर, 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा

Tue, 05 Aug 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कुछ सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कुछ फलों के दामों में गिरावट आई है। बाजार में जहां टमाटर 50 रुपये से बढ़कर अब 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है वहीं सेब 200 रुपये से घटकर 100 रुपये किलो पर आ गया है।
विज्ञापन

घरों में सब्जी और सलाद के तौर पर रोजाना सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले टमाटर के महंगा होने से लोग सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों से नहीं आने और मानसून काल में टमाटर खराब होने से कीमतों में उछाल आया है। दूसरी ओर कुछ फलों का सीजन नहीं होने से फल भी महंगे हुए हैं। कुछ सब्जियों के दामों में पांच से 10 रुपये की गिरावट भी आई है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जी आलू 30 से 25, भिंडी 40 से 30, लौकी 40, प्याज 40 रुपये किलो के दाम बिक रहा है।
फलों के दामों का विवरण
फल वर्तमान पूर्व
सेब 100 200
आम 90-120 80
अनार 160 200
पपीता 80 80
कीवी 50 50 एक पीस
कोट
सेब का सीजन होने से इसकी कीमतों में 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। मानसून काल में सब्जियां महंगी होने की और संभावना है। - मुन्ना, सब्जी विक्रेता, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें