जिला प्रशासन ने आपदा न्यूनीकरण प्रबंधन केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के आधार पर बृहस्पतिवार से जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 72 घंटे तक कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ-साथ आईटीबीपी, एसएसबी को भी सचेत रहने को कहा है।
डीएम ने कहा कि ज्यादा संवेदनशील इलाकों पर सतर्कता बरती जाएगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सड़क संपर्क को प्राथमिकता से बहाल रखने को कहा है।