फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज सिर्फ उद्घाटन, अब यात्रियों को विमान में बैठाने के लिए मिली 31 की तारीख

Wed, 25 Mar 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के लोगों के लिए देहरादून रूट पर विमान से सफर करना किसी सपने से कम नहीं है। सात महीने से बंद इस रूट पर बृहस्पतिवार (आज) से विमान सेवा शुरू करने के दावे हुए तो सीमांत के लोगों के चेहरे पर रौनक लौटी। अब आज इसका सिर्फ उद्घाटन होने की बात सामने आई है। हैरानी की बात है कि इस रूट पर विमान में सफर करने के लिए फिर से तारीख मिली है। अब 31 मार्च से यात्रियों के लिए यह सेवा उपलब्ध होने की बात की जा रही है।
विज्ञापन

देहरादून रूट पर सितंबर 2025 से विमान सेवा को फिर से शुरू करने के लिए अब तक कई तारीखें मिल चुकी हैं। बीते दिनों फिर से 26 मार्च से इस रूट पर 42 सीटर विमान उड़ाने के दावे किए गए। लोगों को उम्मीद थी कि इस रूट पर तय तिथि से विमान सेवा शुरू होने से उनका राजधानी का सफर आसान होगा।
इसी उम्मीद में जिले के सैकड़ों लोग बुधवार सुबह से ही बुकिंग के लिए विमान संचालित कंपनी की साइट टटोलते रहे। साइट पर इस रूट की कोई फ्लाइट नजर नहीं आई और बुकिंग शुरू न होने से लोगों को निराश होना पड़ा। अब यात्रियों के लिए विमान में सफर करने की नई तारीख मिली है। सरकार में शामिल जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बृहस्पतिवार यानि आज सिर्फ विमान सेवा का उद्घाटन होगा। इस विमान में यात्री 31 मार्च से सफर कर सकेंगे। ऐसे में सीमांत के लोगों में इस सेवा को लेकर संशय है।
विज्ञापन

- विमान में कंपनी के अधिकारी पहुंचेंगे, बुकिंग की तारीख फिर होगी तय
जानकारी के मुताबिक, देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विमान को हरी झंडी दिखाकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना करते हुए इसका उद्घाटन करेंगे। विमान में कंपनी के अधिकारी नैनीसैनी पहुंचेंगे। वहां बुकिंग के लिए तारीख तय होगी। किस दिन से बुकिंग शुरू होगी इसका निर्णय उद्घाटन के बाद लिया जाएगा।

कोट
- बृहस्पतिवार यानि आज हर हाल में देहरादून रूट पर विमान सेवा का शुभारंभ होगा। 31 मार्च से यात्रियों को इसमें सफर कराने का निर्णय लिया गया है। बुकिंग शुरू करने की तिथि भी जल्द घोषित होगी। गणेश भंडारी, दायित्वधारी, उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें