पिथौरागढ़। सोर प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। बैठक में तय हुआ कि एसपीएल में जिलेभर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इसके बाद आठ टीमों का गठन कर प्रतियोगिता कराई जाएगी।
डीसीए कार्यालय में अध्यक्ष तपन रावत की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया है, जबकि खिलाड़ियों को एसपीएल का बेसब्री से इंतजार रहता है। इससे उन्हें खेल दिखाने का मौका मिलता है। उनकी आय भी होती है।
तपन ने कहा कि प्रतियोगिता सितंबर में प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रतियोगिता नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो प्रतियोगिता को जनवरी या फरवरी 2021 में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालात ठीक रहे तो दिसंबर के अंत में खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी खिलाड़ियों से शीघ्र संपर्क किया जाएगा।