फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: पिथौरागढ़ में घाट हाईवे पर गुरना के पास खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौत

Fri, 06 Mar 2026 10:43 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ में घाट हाईवे पर गुरना के पास टिप्पर खाई में गिरने से चालक केशव सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने पेड़ पर अटका टिप्पर देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को कब्जे में लिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ घाट हाईवे पर गुरना के पास एक टिप्पर खाई में गिर गया। घटना में चालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गुरना के पास टिप्पर संख्या यूके 03 सीए 0691 खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने पेड़ पर अटका टिप्पर देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो टिप्पर में सवार चालक मृत अवस्था में मिला। चालक की पहचान ढुंगातोली निवासी केशव सिंह(48) पुत्र धौल सिंह के रूप में हुई। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि बृहस्पतिवार रात घटना हुई। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें