फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की कलावती को तीलू रौतेली, सुनीता और गंगा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार

Thu, 06 Aug 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की एक महिला को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और दो महिलाओं को उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इससे जिले के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के नजदीक थरकोट बालाकोट निवासी कलावती देवी को राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2000 में पति की मौत के बाद कलावती के सामने परेशानियों का पहाड़ खड़ा हो गया। अपने चार बच्चों की परवरिश के लिए संघर्ष करते हुए वह महादेव स्वायत्त सहकारिता समूह से जुड़ीं और डेयरी का व्यवसाय शुरू किया। कलावती ने प्रौढ़ शिक्षा के लिए भी काफी काम किया। तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए आज वह आत्मनिर्भर हैं। मुश्किलों से जूझ रही अन्य महिलाओं को भी वह संघर्ष के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन


वहीं कनालीछीना ब्लॉक के पंगरोली निवासी सुनीता बसेड़ा ने अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कराने के साथ ही कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं।

थल क्षेत्र के लेजम निवासी गंगा कार्की को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार हासिल हुआ है।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें