फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सत्यापन नहीं कराने पर तीन लोगों का 30 हजार का चालान

Sun, 04 May 2025 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ 30 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी रेखा यादव के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने जिले भर में बिना सत्यापन निवास कर रहे किरायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एसएचओ कोतवाली धारचूला विजेंद्र शाह की टीम ने लगभग 10 मजदूरों को बिना सत्यापन के रहते हुए पाया। इस पर संबंधित ठेकेदार नवेंद्र गंगवार निवासी बरेली का 10 हजार का चालान किया गया। थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में एएसआई कुबेर सिंह की टीम ने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने पर संबंधित मकान मालिक राजेंद्र प्रसाद भट्ट का भी 10 हजार का चालान किया।
इसके अलावा पुलिस ने थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा की टीम ने मजदूरों को बिना सत्यापन रखने पर संबंधित ठेकेदार रामदुलारी निवासी लखीमपुर खीरी का 10 हजार का चालान किया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि सभी चालानों की रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस का सत्यापन अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों का पुलिस एक्ट में 20 हजार का चालान

चंपावत। जिले में वृहद सत्यापन अभियान जारी है। अभियान के दौरान 86 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। एसपी अजय गणपति ने बताया कि इस दौरान किरायेदारों और श्रमिकों का सत्यापन नहीं कराने पर दो लोगों का धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत 20 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा 10 व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 2500 रुपये का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में 15 दिवसीय अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, रेहड़ी, फल ठेली लगाने वाले व्यक्तियों, मजदूरों आदि का सत्यापन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें