फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल में दो हादसाें में तीन लोगों की मौत

Tue, 28 Jan 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बैतड़ी सिगास गांव पालिका एक में गणान से इराना जा रही सवारी जीप मांडो में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सिगास एक की जयंती धामी (14) और पार्वती धामी (19) की मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलराम पांडेय ने बताया कि घायलों में तुलसी धामी (40), नीरा धामी (18),कमला धामी (18), धौली धामी (14) शामिल हैं। जीप में चालक सहित आठ लोग यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जीप को खलासी चला रहा था। वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे वह 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

धनगढ़ी बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चालक ने दम तोड़ा
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल स्थित बैतड़ी दोगड़ाकेदार गांवपालिका 2 निवासी विनोद महरा (21) बाइक से धनगढ़ी गया था। वहां बाइक अनियंत्रित होने से विनोद को गंभीर चोटें आईं। धनगढ़ी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठा बैतड़ी के दशरथचंद नगरपालिका 7 निवासी केशव शर्मा (20) घायल हो गया। उसका धनगढ़ी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें