फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्णागिरि में तीन धान क्रय केंद्र खुले, पहले दिन नहीं हुई खरीद

Thu, 01 Oct 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि तहसील में तीन धान क्रय केंद्र खुल गए हैं। बृहस्पतिवार को केंद्रों पर कांटे तो लगे लेकिन पहले दिन कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि अभी खेतों में धान की कटाई तेज नहीं हुई है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारियों के अनुसार, करीब पखवाड़े भर के अंदर खरीद तेज होने की संभावना है। केंद्र प्रभारी कीर्ति चंद्र जोशी ने बताया कि 22 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। बनबसा के केंद्र प्रभारी सौरभ गहतोड़ी ने जानकारी दी कि सौ किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। मंडी समिति सचिव दिलीप चंद ने तीसरे केंद्र के बारे में बताया। यह केंद्र बिजली घर रोड के पास खुला है। यहां भी पहले दिन कोई खरीद दर्ज नहीं हुई। पिछले वर्ष इन तीनों केंद्रों में 17,822 क्विंटल धान की खरीद हुई थी।

सभी केंद्रों पर पूरा बारदाना उपलब्ध
इस बार कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। ए-ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ है। केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। धान की नमी 17 फीसदी तक क्रय की जाएगी। सभी केंद्रों पर पूरा बारदाना उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें