फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में भीषण आग: बुखारी फटने से हुआ हादसा, एक बैरक जलकर खाक

Thu, 01 Oct 2026 11:04 PM IST
Heera शालू दताल

सार

व्यास घाटी के नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग स्थित एसएसबी कैंप (बैरक) में बृहस्पतिवार रात आठ बजे बुखारी फटने से भीषण आग लग गई, जिसने एक बैरक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। 
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यास घाटी के नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग स्थित एसएसबी  कैंप (बैरक) में बृहस्पतिवार रात आठ बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुखारी फटने के बाद कैंप में आग लगी, जिसने देखते ही देखते एक बैरक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।

एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि सीओ 11 एसएसबी डीडीहाट ने घटना की पुष्टि करते हुए बुखारी फटने से आग लगने का कारण बताया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।  अधिकारियों के मुताबिक, आग बुखारी फटने की वजह से लगी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और न ही किसी पशु की हानि हुई है।

फिलहाल एसएसबी, आईटीबीपी और स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया है और मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। संबंधित टीमों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें