फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन चरस तस्करों को 20-20 साल की जेल

Sun, 21 Dec 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीताल और यूएसनगर के तीन चरस तस्करों को विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज की अदालत ने 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों को दो-दो लाख रुपये जुर्माना भी चुकाना होगा अन्यथा पांच-पांच साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, दो फरवरी 2019 को ओगला में पुलिस ने धारचूला की तरफ से आ रही एक सैंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख कार में सवार में तीन व्यक्ति कार से उतरकर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास 5.906 किलो चरस मिली।
आरोपियों की पहचान बिठौरिया, लालडांठ, नैनीताल निवासी पवन कश्यप, पूरन अधिकारी और नगला डेयरी फार्म, पंतनगर (यूएसनगर) निवासी कुलवीर सिंह कोरंगा के रूप में हुई। तब पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था इस पर शनिवार को फैसला आया।
विज्ञापन

विशेष सत्र न्यायाधीश ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद तीनों को दोषी करार देते हुए 20-20 साल कठोर कारावास और दो-दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को पांच-पांच साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें