फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: साथी को गांव सुरक्षित पहुंचाया...खुद नहीं पहुंच सके घर, परिजन करते रहे इंतजार; मिली मौत खबर

Mon, 07 Oct 2024 05:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

अनिल, कैलाश और महेंद्र नैनीसैनी सड़क पर मखौलीगांव में एक दुकान में मिले। इसी बीच पाभैं निवासी उनका चौथा साथी भी घर जाने के लिए वहां पहुंचा। चारों कार से पाभैं के लिए रवाना हुए। चारों को यह मालूम नहीं था कि वे अब अंतिम बार एक-दूसरे से मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

दौला के अनिल नगरकोटी, कैलाश कापड़ी और मखौलीगांव के महेंद्र नगरकोटी ने अपने साथी को उसके गांव पाभैं सुरक्षित पहुंचाया, लेकिन तीनों अपने घर नहीं पहुंच सके। साथी को छोड़कर वापस लौट रहे तीनों पर मौत झपट पड़ी और वे काल के गाल में समा गए।

जानकारी के मुताबिक अनिल, कैलाश और महेंद्र सोमवार सुबह नैनीसैनी सड़क पर मखौलीगांव में एक दुकान में मिले। इसी बीच पाभैं निवासी उनका चौथा साथी भी घर जाने के लिए वहां पहुंचा। चारों कार से पाभैं के लिए रवाना हुए। चारों को यह मालूम नहीं था कि वे अब अंतिम बार एक-दूसरे से मिल रहे हैं। तीनों ने अपने साथी को सुरक्षित गांव छोड़ा लेकिन वे अपने घर सुरक्षित नहीं पहुंच सके। साथी के गांव से कुछ दूरी पर ही तीनों पर मौत झपटी और उनकी कार खाई में समा गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौथा साथी भी सदमे में है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कार्पियो; तीन युवकों की मौके पर मौत

परिजन करते रहे इंतजार, मिली मौत की खबर
दौला के अनिल नगरकोटी अपनी पत्नी और सात साल की बेटी से जल्द लौटने की बात कर घर से निकले थे। वहीं कैलाश कापड़ी ने भी अपनी दो बेटियों और पत्नी से कुछ देर में घर लौटने की बात कही। महेंद्र के साथ ही अनिल और कैलाश के परिजन उनके जल्द घर लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन घर से निकलने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत की खबर मिली। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम है।

पोस्टमार्टम हाउस में जुटी रही भीड़, बिलख पड़े परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही तीनों मृतकों के गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपनों के शवों को देख बिलख पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें