फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहले नवरात्र पर मां पूर्णागिरि धाम में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Mon, 22 Sep 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन कर मन्नत मांगी। मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन व्यवस्था में जुटा रहा।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि नवरात्र में मां पूर्णागिरि के दरबार में यूपी, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
श्रद्धालु मां के डोले के साथ जयकारे लगाते हुए पहुंच रहे हैं। पुलिस कर्मी ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर तक बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सजग रहे। इस बीच पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में 11 दिनी शिवपुराण कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें