गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। रामलीला मैदान में श्री नौलिंग महोत्सव समिति का गठन किया गया। देवेंद्र मेहता को अध्यक्ष व रविंद्र बोरा, दिनेश शर्मा कमलेश बोरा, अवधेश पथनी को सचिव चुना गया। राजेश बोरा, अनिल गंगोला, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश बोरा, मनोज कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। जसवीर डोबाल, बलबीर सिंह बोरा, नीरज सूंठा, प्रकाश पांडे, कमल उपाध्याय को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई। जितेंद्र बोरा, संतोष पंत, संतोष उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, देवेंद्र मेहता को उप सचिव और सिद्धार्थ, शभू पांडे, सुंदर बोरा, दीनदयाल उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया। विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, ब्लाॅक प्रमुख विनोद प्रसाद, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अर्चना गंगोला, जेष्ठ प्रमुख रविंदर डसीला, कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल आदि को संरक्षक बनाया गया। अध्यक्ष देवेंद्र मेहता ने सभी का आभार जताते हुए महोत्सव की रूप रेखा तैयार करने की बात कही।