फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालम से 14 और मिलम से 17 लोग हेलीकाप्टर से निकाले

Wed, 08 Jul 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन
रालम में फंसे पातो गांव के सात बच्चों, चार महिलाओं समेत कुल 14 लोगों को बुधवार को हेलीकाप्टर से मुनस्यारी लाया गया। लिंगुरानी पुल बहने और पैदल रास्ते तबाह हो जाने के कारण यह लोग एक सप्ताह से रालम में फंसे थे। कुछ बच्चों को मंगलवार को रालम से पैदल लाया जा चुका है। बुधवार को हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी और रालम से लोगों को निकालने का अभियान चलाया।
विज्ञापन


एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि रालम में कुछ लोग माइग्रेशन के समय अपने गांव में ही रहते हैं। यह लोग खेतीबाड़ी और पशुपालन के लिए अक्तूबर तक रालम में रहेंगे। रालम गांव में पातो गांव के लोग मौसमी प्रवास पर जाते हैं। गर्मियों की छुट्टियों में स्कूली बच्चे भी रालम गांव गए थे। उधर, मिलम से भी बुधवार को 17 लोगों को मुनस्यारी लाया गया, जबकि 17 लोग मुनस्यारी से मिलम गए।

मिलम जाने और आने वालों से हेलीकाप्टर का 2500 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लिया गया। मिलम से मानसिक रूप से बीमार गुड्डू कुमार नाम के युवक को भी हेलीकाप्टर से लाया गया। उसकी मानसिक हालत ठीक न होने के कारण तत्काल इलाज की जरूरत है। वहीं, मुनस्यारी में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। दो दिन से बारिश के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका था।
विज्ञापन


सीडीओ गोस्वामी भी मिलम गए
आपदाकाल में मुनस्यारी सेक्टर की व्यवस्थाएं देखने के लिए सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी हेलीकाप्टर से मिलम गए हैं। वह मिलम गांव में बारिश से रास्तों को हुए नुकसान का जायजा लेंगे। साथ ही राशन तथा अन्य सामग्री की स्थिति की जानकारी लेंगे। उनके साथ राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारी भी मिलम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें