फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट पर हुड़दंग मचाया तो होगी कार्रवाई

Fri, 22 Dec 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी जाते समय कालामुनि में बर्फ का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट को शांति व्यवस्था के लिए नगर में पुलिस का व्यापक बंदोबस्त रहेगा। एसडीएम विवेक प्रकाश ने होटल व्यवसायियों की बैठक लेकर कहा कि नए साल का जश्न शांतिपूर्वक मनाया जाए। यदि किसी ने हुड़दंग मचाकर अशांति फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस बार थर्टी फर्स्ट को यहां पर आठ हजार से ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। अब तक होटलों और पर्यटक आवासगृहों में 4500 लोग बुकिंग करा चुके हैं। यदि नए साल के आगमन से पहले बर्फबारी हो गई तो पर्यटकों की मुराद पूरी हो जाएगी। वैसे इस समय कालामुनि और मुनस्यारी के बीच सड़क के किनारे पिछले दिनों गिरी बर्फ अब भी मौजूद है। पर्यटक अपने वाहनों को रोककर ताजा बर्फ का आनंद उठा रहे हैं।

होटल व्यवसायियों ने बताया कि पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। कई पर्यटकों ने 25 दिसंबर की भी बुकिंग करा रखी है। पांच जनवरी तक सभी होटलों में अग्रिम बुकिंग आ चुकी है। होटल मालिकों ने पर्यटकों को लुभाने के लिए खास प्रबंध किए हैं। बंगाली पर्यटकों के लिए बंगाली व्यंजन तैयार किए जाएंगे। दक्षिण भारत से आने वाले पर्यटकों को उनकी पसंद का खाना दिया जाएगा। ठंड से बचने के लिए हर होटल में हीटर, अंगीठी की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


मुनस्यारी में अब पर्यटन सीजन सालभर चलता है। गर्मियों में मार्च से पर्यटकों की आवाजाही होने लगती है। एसडीएम ने होटल मालिकों की बैठक में कहा कि 30 दिसंबर की सुबह से ही पुलिस का प्रबंध रहेगा। मुख्य स्थानों पर पुलिस की रातभर गश्त रहेगी। पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था कर दी गई है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखा जाएगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश रावत और होटल व्यवसायी देवेंद्र देवा ने कहा कि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

खलियाटॉप में भी जुटेंगे पर्यटक 
मुनस्यारी। करीब 3200 मीटर की दूरी पर स्थित खलियाटॉप में थर्टी फर्स्ट को बड़ी संख्या में पर्यटक जुटेंगे। वहां पर आवास की सुविधा कम होने के कारण बुकिंग कम की जा रही है। खलियाटॉप में पेयजल का भी संकट है। फिर भी पहले से बुकिंग कर चुके पर्यटकों के लिए बेहतर इंतजाम की कोशिश की जा रही है।

चौकोड़ी में भी बढ़ेगी भीड़भाड़ 
बेड़ीनाग। 31 दिसंबर को चौकोड़ी में भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह समेत चौकोड़ी के सभी होटलों में अग्रिम बुकिंग हो गई है। कुछ पर्यटक बेड़ीनाग और पातालभुवनेश्वर भी जाएंगे। दोनों स्थानों पर बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध है। थाना प्रभारी बलवंत कंबोज ने बताया कि 31 दिसंबर को शांति व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पुलिस रातभर गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें