फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से 12 घंटे बंद रहा थल-मुनस्यारी मार्ग

Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
सड़क बंद होने से फंसे आस्ट्रेलिया के पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रातीगाड़ में मलबा आने से थल-मुनस्यारी मार्ग 12 घंटे बंद रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही विदेशी पर्यटक भी फंसे रहे। सुबह 10 बजे सड़क खुलने पर यातायात सुचारु हुआ। सड़क के बार-बार बंद होने से मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने वाले यात्रियों को कई दिक्कतें हो रही है।

विज्ञापन


रातीगाड़ में लगातार भूस्खलन हो रहा है। बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इससे यातायात ठप रहा। सुबह दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सड़क बंद होने से आस्ट्रेलिया और बुल्गारिया से आए चार पर्यटक मार्टिन ग्रेग, एडिन अलवर्ट, एलेक्स और हैरी भी रातीगाड़ में घंटों तक फंसे रहे।

सुबह दस बजे सड़क खुलने के बाद चारों पर्यटक अपनी बाइकों से मुनस्यारी के लिए रवाना हुए। बार-बार सड़क के बंद होने से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्री परेशान हैं। लोकल वाहनों में आने वाले यात्रियों को थल से टनकपुर, हल्द्वानी आदि स्थानों के लिए समय पर वाहन नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें