फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना में लोगों ने दिया धरना

Fri, 10 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
विज्ञापन
कनालीछीना में धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई की कनालीछीना शाखा में अव्यवस्था के खिलाफ लोगों ने तीन घंटे तक बैंक परिसर में धरना दिया। बैंक के एजीएम के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत लोग शुक्रवार को सुबह नौ बजे भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी की मौजूदगी में बैंक परिसर में धरने पर बैठे।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि बैंक प्रबंधन ने बैंक को प्रभारी शाखा प्रबंधक के हवाले कर रखा है। बैंक में मात्र एक लिपिक तैनात है। स्टाफ बैंक में काफी देर से आता है। न तो समय पर लोगों के खाते खुलते है, न पासबुकों में इंट्री होती है। पूर्व जिपं अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि बैंक पर कनालीछीना विकासखंड के 94 ग्राम पंचायतों के साथ ही डीडीहाट विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों की निर्भरता है।

दोपहर 12 बजे तहसीलदार गोपी राम, थानाध्यक्ष केएस नेगी की मौजूदगी में आंदोलनकारियों की फोन पर बैंक के एजीएम एमएस रावत से बात हुई। एजीएम ने कहा कि इस समय सभी जगह स्टाफ की कमी है। जल्द ही नई नियुक्तियां होनी हैं। एक सप्ताह में एक लिपिक की तैनाती कर दी जाएगी। स्टाफ की नियुक्ति होने के बाद शाखा में पर्याप्त स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। धरने पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख भवान सिंह धामी, सामाजिक कार्यकर्ता पवन धामी, विक्रम भंडारी, देब सिंह, गोविंद भंडारी, विधायक प्रतिनिधि संजय भंडारी, दीपक भंडारी, गोविंद सिरोला, बलवंत कुमार, नैन सिंह, खड़क सिंह, दिनेश धामी, प्रेम सिंह, तेज राम, अनिल धामी, सावित्री देवी, अंजनि आदि बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें