फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 15 दिन में रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने पर होगा आंदोलन

Tue, 18 Jul 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विभिन्न संगठन के लोगों ने 15 दिन में निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि टैक्सी स्टैंड निर्माण में सिर्फ धन की बरबादी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम अबरार अहमद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कि विगत दो वर्ष से लगभग तीन करोड़ की लागत से बनाए जा रहे टैक्सी स्टैंड में ठेकेदार और निर्माणाधीन कंपनी खुलेआम भ्रष्टाचार कर रही है। निर्माणाधीन भवन में बहुत बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। नीचे दीवार ढहने के बाद ठेकेदार बिना जांच रिपोर्ट आए क्षतिग्रस्त दीवार को बाहर से ठीक कर भ्रष्टाचार को छुपा रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट काे सार्वजनिक नहीं किया गया तो स्थानीय जनता, व्यापारी, टैक्सी यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोगों ने कहा कि निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह शाही, उपाध्यक्ष लवि कफलिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र बोहरा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें