फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया तो होगा आंदोलन

Sun, 19 May 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी के ग्राम पंचायत जारा जिबली में सड़क बने कई वर्ष बीत चुके हैं। अभी तक किसानों को सड़क निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके चलते किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बंगापानी से जारा जिबली तक 19 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क की कटिंग वर्ष 2015 से शुरू हो गई थी। सड़क निर्माण में क्षेत्र के किसानों की उपजाऊ नाप भूमि भी कट गई। तब किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें कटी भूमि का मुआवजा मिलेगा लेकिन सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद भी किसानों को भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है।
इसके चलते किसानों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान संजीव बिष्ट और क्षेत्र पंचायत जयंती देवी ने कहा कि यदि जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो सभी ग्रामीण धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें