फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः कड़ाके की सर्दी के बीच, इस जिले के जंगलों में लगी भीषण आग

Thu, 02 Jan 2020 01:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के कालामुनि के जंगल में धधकी आग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

मुनस्यारी में कालामुनि के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। जो जंगल इस समय धू धू कर जल रहे हैं, वहां पर पिछले सप्ताह तक बर्फ थी। बर्फ पिघलते ही पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया। बुरांश का ये जंगल पिछले तीन दिन से धधक रहे हैं। ढलान और खड़ी चट्टान होने से वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पा रही है। यदि शीघ्र आग बुझाने के प्रयास नहीं किए गए तो पर्यावरण को भारी नुकसान होगा।

विज्ञापन


थल-मुनस्यारी सड़क पर स्थित गिरगांव के ऊपरी हिस्से के जंगल भीषण आग की चपेट मेें हैं। आग लगने की सूचना पर वन विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन बेहद ढलान और खड़ी चट्टान होने से वहां तक पहुंचने में सफलता नहीं मिल पाई। जो जंगल इस समय धू धू कर जल रहे हैं वहां पर पिछले सप्ताह तक बर्फ थी। बर्फ पिघलते ही पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया। इस जंगल में बुरांश और खर्सू के पेड़ हैं।

विज्ञापन

पेड़ पौधों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका

आग लगने से पेड़ पौधों को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मुनस्यारी का यह कालामुनि क्षेत्र प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी भी आते हैं। बुरांश के जंगल में आग लगने से पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ने की आशंका है। तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। यह भी पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी।

आग लगने की सूचना पर वन दरोगा दया सिंह पांगती के नेतृत्व में वन कर्मियों की एक टीम भेजी गई है। खड़ी चट्टानें और ढलानी क्षेत्र होने से आग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं। आग पर जल्दी काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - पूरन सिंह देउपा, वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें