फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंधड़ चली, ऊंची चोटियों पर हिमपात, जारा जिबली में ओले गिरे

Wed, 15 May 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंगापानी के जारा जिबली में अंधड़ से उड़ी मकान की छत। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। मौसम ने बुधवार को एकाएक फिर करवट बदली। दोपहर में जिले भर में अंधड़ चला। इस दौरान मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ जबकि बंगापानी क्षेत्र के जारा जिबली में ओले गिरे। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर 12 बजे तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया। इसके बाद अंधड़ चलना शुरू हो गया। बंगापानी के जारा जिबली में अंधड़ से उमेद सिंह पुत्र आन सिंह के मकान की टिन की छत उड़कर करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। इस दौरान क्षेत्र में ओले भी गिरे।
ओलावृष्टि से आलू, कद्दू, लौकी सहित अन्य सब्जियों, नींबू, संतरा, माल्टा आदि पौधों को भी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान संजीव बिष्ट सहित अन्य ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को सूचना देकर क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर जिला मुख्यालय में भी दोपहर के समय अंधड़ चली। इस दौरान हल्की बारिश भी हुई। उधर मुनस्यारी की पंचाचूली सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। ऊंची चाेटियों पर हिमपात के बाद मौसम सुहावना हो गया। दारमा और व्यास सहित अन्य घाटियों की ऊंची चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें